कोशिका सभी जीवित वस्तुओं की आधारभूत संरचना है। मनुष्य का शरीर खरबों कोशिकाओं से मिलकर बना होता हैं। ये हमारे शरीर को आकार देती है और भोजन से पोषक तत्व प्राप्त कर ऊर्जा का निर्माण करती है। कोशिका के अंदर ही DNA जैसे अनुवांशिक पदार्थ भी मौजूद होते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है, सबसे पहले Koshika ki khoj kisne ki और कब? तो इसका उत्तर है- रॉबर्ट हुक ने। इन्होंने ही सन् 1665 में कोशिका की खोज की थी।
रॉबर्ट हुक इंग्लैंड के एक प्राकृतिक दार्शनिक थे। सन् 1665 में उन्होंने बोतल के काॅर्क के पतले टुकड़ों को कंपाउंड माइक्रोस्कोप के नीचे रखकर देखा तो उन्हें उनमें हजारों छोटे-छोटे छिद्र नजर आये।

उन छोटे-छोटे छिद्रों को उन्होंने ‘Cell’ नाम दिया था। सेल शब्द लैटिन के ‘Cella’ शब्द से बना है, जिसका अर्थ होता है- एक छोटा कमरा।
हालांकि, हुक उन छिद्रों की वास्तविक संरचना या कार्य के विषय में नहीं जानते थे। जिन छिद्रों को वह कोशिका मान रहे थे; वे वास्तव में पौधों के ऊतकों की खाली कोशिका दीवारें थी।
उस समय अच्छे माइक्रोस्कोप न होने के कारण वे कोशिका दीवार के अंदर झाक कोशिका के अंदर मौजूद अन्य महत्वपूर्ण घटकों को नहीं देख पाये थे।
बाद के वर्षों में विश्व के अन्य वैज्ञानिकों ने कोशिका एवं उसकी वास्तविक संरचना के विषय में अनेक खोजें कि। नीचे कोशिका से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर दिये जा रहे हैं। इन्हें भी पढ़े-
Q2. क्या कोशिकाएं भी आत्महत्या करती हैं?
उत्तरः हां! कोशिकाएं भी आत्महत्या करती है। जब कोशिकाएं बाहरी या आंतरिक कारणों से क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, तो स्वयं को नष्ट करके पूरे शरीर की रक्षा करती हैं। कोशिकाओं के इस प्रकार स्वयं को नष्ट करने की प्रक्रिया को एपोप्टोसिस (Apoptosis) कहा जाता है।
शरीर में किसी विशेष काम को करने के लिए बनी कोशिकाएं काम समाप्त हो जाने के बाद अनावश्यक हो जाती हैं, इसलिए उनका नष्ट होना शरीर के लिए अच्छा होता है।
ऐसी कोशिकाएं जिनका डीएनए किसी कारण खराब हो जाता है, वे स्वयं ही मर जाती हैं। यानी आत्महत्या कर लेती हैं। अगर ऐसी खराब कोशिकाएं जीवित रहकर कोशिका विभाजन करने लगें तो वे कैंसर की कोशिकाओं में भी बदल सकती हैं।
इसी प्रकार वायरस जब हमारी कोशिका से विभाजित होकर बीमारी फैलाने के लिए तैयारी करते रहते हैं तब अचानक हमारी वायरसयुक्त बीमार कोशिकाएं मर जाती हैं। साथ में वायरस भी खत्म हो जाते हैं। इस प्रकार शरीर बीमारी से बचा रहता है।
Q3. रॉबर्ट हुक ने एक मृत कोशिका की खोज की थी, लेकिन क्या आपको पता है जीवित कोशिका की खोज का श्रेय किसे दिया जाता है?
उत्तरः जीवित कोशिका की खोज सन् 1674 में डच वैज्ञानिक एंटोनी वैन लेउवेनहोएक ने की थी। इन्हें ही प्रोटोज़ोआ, बैक्टरीया और शुक्राणु कोशिका (sperm cell) की खोज का श्रेय भी दिया जाता है।
Q4. कोशिका का सिद्धांत (cell theory) किसने दिया था?
उत्तरः कोशिका सिद्धांत का प्रतिपादन सन् 1838 में थियोडोर श्वान और मैथियास जैकब श्लाइडेन ने किया था।
Q5. कोशिका के अंदर ऊर्जा का निर्माण करने वाले Mitochondria की खोज किसने की थी?
उत्तरः माइटोकॉन्ड्रिया की खोज सन् 1857 में अल्बर्ट वॉन कोलिकर ने किया था।
Q6. कोशिका के अध्ययन को क्या कहा जाता है?
उत्तरः कोशिका के अध्ययन को कोशिका विज्ञान (Cytology) कहा जाता है। इस विज्ञान के अंतर्गत कोशिका की संरचना एवं कार्य का अध्ययन किया जाता है।
Q7. दुनिया की सबसे छोटी कोशिका का क्या नाम है?
उत्तरः दुनिया की सबसे छोटी कोशिका ‘Mycoplasma’ को माना जाता है। इसका आकार लगभग 10 माइक्रोमीटर होता है। मनुष्य के शरीर की सबसे छोटी कोशिका शुक्राणु की कोशिका को माना जाता है।
Q8. दुनिया की सबसे बड़ी कोशिका किसे माना जाता है?
उत्तरः दुनिया की सबसे बड़ी कोशिका शुतुरमुर्ग पक्षी के अंडे को माना जाता है। मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी कोशिका डिंब (ovum) को माना जाता है।

Q9. मुख्य रूप से कोशिकाएँ कितनी प्रकार की होती हैं?
उत्तरः मुख्य रूप से कोशिकाएं दो प्रकार की होती हैं-
- अकेन्द्रिक कोशिका (Prokaryotic Cell) : ये ऐसी कोशिका होती है, जिसके मध्य में केन्द्रक नहीं पाया जाता। इस प्रकार की कोशिका वाले जीवों का आकार बहुत छोटा होता हैं। जैसे – विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया
- सुकेन्द्रिक कोशिका (Prokaryotic Cell) : इस कोशिका के मध्य में केन्द्रक पाया जाता है। इस प्रकार की कोशिकाएं आकार में अकेन्द्रिक कोशिका से बड़ी होती है और इनकी संरचना भी जटिल होती है। इस प्रकार की कोशिएं मनुष्य और पौधे में पाई जाती है।
Q10. ऊतकों (tissues) का निर्माण कैसे होता हैं?
उत्तरः ऊतकों का निर्माण एक ही तरह की कोशिकाओं के समूह से मिलकर होता है।
Q11. कोशिका दीवार (cell wall) किसकी कोशिका में पाया जाता है?
उत्तरः पेड़-पौधों की कोशिकाओं में

Q12. किस प्रकार की कोशिका का विकास धरती पर सबसे पहले हुआ था?
उत्तरः अकेन्द्रिक कोशिका (Prokaryotic cell) का
Q13. कोशिका में Ribosome का क्या कार्य है?
उत्तरः प्रोटीन संश्लेषण करना
Q14. कोशिका में केन्द्रक का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तरः कोशिका वृद्धि और प्रजनन को नियंत्रित करना
Q15. कोशिकाएं प्रजनन कैसे करती हैं?
उत्तरः ज्यादातर प्रोकैरियोटिक कोशिकाएं बाइनरी फिजन द्वारा तथा यूकेरियोटिक कोशिकाएं लैंगिक या अलैंगिक प्रक्रिया द्वारा प्रजनन करती हैं।
Q16. अनुमानतः हमारे शरीर में कितनी कोशिकाएं होती है?
उत्तरः वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मानव शरीर में लगभग 75 से 100 खरब कोशिकाएं होती हैं।