अनंत लक्ष्मण कान्हेरे (7 जनवरी, 1892 – 11 अप्रैल, 1910) भारत के युवा क्रांतिकारियों में से एक थे। उन्हें देश की आज़ादी के लिए शहीद होने वाले युवाओं में गिना जाता है।
अनन्त कान्हेरे का जन्म 7 जनवरी 1892 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। उनके पूर्वज महाराष्ट्र के रत्नागिरी ज़िले के निवासी थे। उनकी आरम्भिक शिक्षा इंदौर में ही हुई थी। इसके बाद अपनी आगे की शिक्षा के लिए वे अपने मामा के पास औरंगाबाद चले गए। इन्होंने 21 दिसंबर 1909 को जैक्सन को गोली मार दी थी।