भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्वतंत्र भारत का प्रमुख राजनीतिक दल है और इस की स्थापना स्वतंत्रता से पूर्व १८८५ में हुई थी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष दल के चुने हुए प्रमुख होते है जो आम जनता के साथ दल के रिश्ते को प्रबंधित करने के लिए जिम्मेदार होते है।
अनुक्रम
सूची
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना १८८५ में हुई और इसका पहला सम्मेलन बम्बई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में हुआ जहां देश भर से ७२ प्रतिनीधीओंने भाग लिया था। इस सम्मेलन के अध्यक्ष थे उमेश चन्द्र बनर्जी। १८८८ में चौथे सत्र में जॉर्ज यूल पहले ब्रिटीश अध्यक्ष बने। १९१७ के ३३वें सम्मेलन में एनी बेसेन्ट पहली महिला अध्यक्ष बनी। उनके बाद केवल अन्य चार महिलाओं ने यह पद सम्भाला है; सरोजिनी नायडू, नेली सेनगुप्त, इन्दिरा गांधी और सोनिया गांधी।[1] स्वतंत्रता के पूर्व जवाहरलाल नेहरू चार बार अध्यक्ष रह कर ये अधिकतम कार्यकाल रहा; १९२९, १९३०, १९३६ और १९३७ में। स्वतंत्रता के बाद और अब तक सोनिया गांधी ने १९ सालों तक पदभार सम्भाल है जो की सबसे अधिकतम है।[2]
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है:[3]
██ ये व्यक्ति एक से अधिक समय तक अध्यक्ष रह चुके है
इन्हें भी देखें
टिप्पणीयां
१) इन्दिरा गांधी और राजीव गांधी की अध्यक्ष रहते हुए हत्या हुई।