अनन्त सिंह | |
---|---|
जन्म | 01 दिसम्बर 1903 Chittagong, Bengal, British Raj (now in Bangladesh) |
मृत्यु | 25 जनवरी 1979 (उम्र 75) |
राष्ट्रीयता | Indian |
व्यवसाय | Independence Activist |
अनन्त लाल सिंह क्रांतिकारी सूर्यसेन के विश्वसनीय साथी थे। अंग्रेजी पुलिस व सेना के चटगांव स्तिथ शस्त्रागार को सफलता पूर्वक लूटने में अनत सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा उन्होंने ही इस योजना के लिए हथियार जुटाए थे। अनंत सिंह इस ऑपरेशन में पुलिस शस्त्रागार को लूटने हेतु गणेश घोष के प्रमुख सहायक थे । ऑपरेशन चटगांव सफल होने के बाद दल के कुछ साथी गिरफ्तार किए जा चुके थे पकड़े गए साथियों मेसे पुलिस को बयान भी दे दिए थे । गिरफ्तार हुए साथियों का मनोबल बढ़ाने के लिए सूर्यसेन के निर्देशानुसार अनत सिंह ने दिनांक 28 जून 1930 को कलकत्ता के इंस्पेक्टर जनरल पुलिस के समक्ष समर्पण किया व जेल में अपने साथियों का मनोबल बढ़ाया। जिन साथियों ने पहले पुलिस को बयान दिए थे उन्होंने अपने बयान बदल दिए । अनत सिंह को भी पुलिस ने यातनाएं दी पर क्रांतिवीर ने दल का कोई भेद नहीं दिया।